चतरा
चतरा में आज शिक्षण संस्थानों के आसपास तंबाकू बेचने वाली दुकानों में छापेमारी की गयी और उनसे अर्थदंड वसूला गया। सोमवार को चतरा थाना एवं स्वास्थ्य विभाग जिला एवं राज्य के संयुक्त तत्वाधान में चतरा चौक एवं शिक्षण संस्थान के आसपास क्षेत्र में तंबाकू व तंबाकू जनित पदार्थ के दुष्परिणाम के रोकथाम के लिए छापेमारी अभियान चलाया गया।

इतनी दुकानों से वसूला गया अर्थदंड
मिली खबर के मुताबपिक छापेमारी दल द्वारा जांच के क्रम में कुल 3 प्रतिष्ठानों से कुल 600 रुपया का अर्थदंड शुल्क वसूला गया। साथ ही साथ शिक्षण संस्थान में तंबाकू के प्रति बच्चों को जागरूक किया जा रहा है या नहीं और शिक्षण संस्थान को तंबाकू मुक्त घोषित किया गया है या नहीं, इसका जायजा लिया गया।

इन्होंने किया अभियान का नेतृत्व
छापेमारी दल का नेतत्व सिविल सर्जन चतरा जगदीश प्रसाद, राज्य नोडल पदाधिकारी तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम डॉक्टर अश्विन, सलाहकार राजीव, राज्य कार्यक्रम सहायक धीरज कुमार, खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी राजेश शर्मा, जिला सलाहकार तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम चतरा रश्मि दूबे की ओर से किया गया।
